फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में बढ़ गईं सुब्रत रॉय की सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को रंगीन टीवी और तख्त के साथ ही पीने के लिए सुराही दी गई है। जेल प्रशासन के अनुसार, रॉय को जो भी सुविधाएं दी हैं, वह जेल मैनुअल के अनुसार हैं।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल नंबर तीन में बंद सुब्रत रॉय पहले जमीन पर दरी डालकर सोते थे।

दरी के साथ ही उन्हें कंबल भी दिया गया था, लेकिन सीनियर सिटीजन होने के चलते अब उन्हें लकड़ी का तख्त दिया गया है। अब इसी पर वह दरी डालकर वे सोते हैं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने दी सफाई

उस वार्ड में अन्य कैदियों को इस तरह की सुविधाएं नहीं दी गई हैं। सुब्रत रॉय जिस वार्ड में हैं, उनके साथ केवल सहारा समूह के निदेशक हैं। अन्य कैदियों को इनके वार्ड में नहीं रखा गया है।

सूत्रों की मानें तो सहारा प्रमुख ने कूलर की भी मांग की थी, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर इसे देने से इंकार कर दिया है।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि सुब्रत रॉय को जो भी सुविधाएं दी गई हैं, वह जेल नियमों के मुताबिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें