फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hike in Delhi University Fees: डीयू में पढ़ना हुआ महंगा, बढ़ी फीस, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Thu, 30 Jul 2026 10:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 से पढ़ाई महंगी हो गई है। कार्यकारी परिषद ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के शुल्क में 10 फीसदी वृद्धि को मंजूरी दी। सदस्य अमन कुमार ने हीफा ऋण के कारण शुल्क बढ़ाने का विरोध किया।
विज्ञापन
डीयू की फीस बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ना महंगा हो गया है। डीयू की कार्यकारी परिषद ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस संरचना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

 

स्वीकृत फीस संरचना में विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम, कला संकाय तथा क्लस्टर इनोवेशन सेंटर के स्नातक पाठ्यक्रम, विधि संकाय के पांच वर्षीय एकीकृत विधि कार्यक्रम, प्रौद्योगिकी संकाय के बीटेक कार्यक्रम, शिक्षा संकाय के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम , विभिन्न पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, पीएचडी कार्यक्रम तथा विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विदेशी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क शामिल हैं।
विज्ञापन

बढ़ोतरी प्रोग्राम के हिसाब से तकरीबन 10 प्रतिशत तक की गई है। कार्यकारी परिषद सदस्य अमन कुमार ने विरोध जताते हुए आपत्ति पत्र भी दिया है। उन्होंने कहा कि जबसे यूनिवर्सिटी ने हीफा से लोन लिया है, तब से किसी ना किसी बहाने फीस में बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें