फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत की चलते बिसाहड़ा में स्कूल-कॉलेज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा और आसपास के गांवों में स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र में फैले तनाव की वजह से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्कूलों में शिक्षक उपस्थित हैं लेकिन बच्चे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्राइमरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मेघराज भाटी ने बताया कि बिसाहड़ा के प्राइमरी स्कूलों में घटना के दूसरे दिन से ही बच्चे स्कूल आने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि स्कूल में शिक्षक पहुंच रहे हैं।

बिसाहड़ा के प्राइमरी स्कूल में करीब 110 बच्चे दाखिल हैं। वहीं, इनको पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक नियुक्त हैं। इनमें से एक शिक्षक इसी गांव का है और वह शिक्षामित्र है।
विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र में तनाव फैलने के बाद बिसाहड़ा ही नहीं आसपास के गांवों रसूलपुर, प्यावली, ऊंचा अमीपुर, पतारपुर, पताड़ी, सलारपुर और खंगौड़ा के स्कूलों में भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की सूचना है।
विज्ञापन

यहां फिलहाल कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं।

लोगों का कहना है कि यहां आने वाले लोगों की वजह से माहौल खराब हुआ है। गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश नहीं है। दूसरी ओर, गौतमबुद्ध नगर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राज सिंह सिसोदिया ने बताया कि बिसाहड़ा के राणा प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में भी बच्चे नहीं आ रहे हैं।

उनका कहना है कि यहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। वह यहां के अलावा दूसरे गांवों के भी हैं। लेकिन गांव में दहशत और तनाव की वजह से वह भी घरों से निकलने से डर रहे हैं। यही वजह है कि इंटर कॉलेज में पढ़ाई प्रभावित है।

इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिसाहड़ा के इंटर कॉलेज और दादरी के अग्रसेन इंटर कॉलेज में पीएसी के जवान ठहरे हुए हैं। यहां फिलहाल कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें