फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में दाखिला लेने वाले छात्रों को हॉस्टल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू में नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को हॉस्टल आवंटन की सूची का इंतजार है। हॉस्टल न होने की वजह से छात्र इधर-उधर रहकर गुजारा करने को मजबूर है जबकि विश्वविद्यालय में चार अगस्त से कक्षाएं शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

बिहार के सुपौल जिले से जेएनयू में आए अभिषेक ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष एमए हिंदी ट्रांसलेशन में दाखिला लिया है। अभी हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है। खाने को लेकर भी परेशानी है। गेस्ट के तौर पर सीनियर के साथ रह रहा हूं। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द आवंटन सूची जारी करेगा। वहीं, जल्द आवंटन की मांग को लेकर जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने डीन छात्र कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। वैभव ने कहा कि दिल्ली में किफायती दर पर घर खोजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि जल्द यूजी और पीजी के छात्रों की हॉस्टल आवंटन को लेकर सूची जारी हो। एक अनुमान के मुताबिक 2500 से 3000 हजार छात्रों को हॉस्टल आवंटित किए जाने है। अभी तक सिर्फ पीजी की छात्राओं को हॉस्टल आवंटित करने के संबंध में एक सूची जारी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें