यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र में कई छात्रों के विषय और जेंडर बदलने से परेशानी खड़ी हो गई है। छात्र परेशान होकर विद्यालयों में पहुंच रहे हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र में कई छात्रों के विषय और जेंडर बदलने से परेशानी खड़ी हो गई है। छात्र परेशान होकर विद्यालयों में पहुंच रहे हैं। विद्यालयों के प्रबंधक छात्रों की समस्या को हल करने के लिए डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को मोहियापुर में संचालित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा संध्या सागर डीआइओएस कार्यालय प्रार्थना-पत्र लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके प्रवेश पत्र में इतिहास विषय दर्ज है, जबकि उनका सही विषय नागरिक शास्त्र है। इसी तरह संगत ग्रीन पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की तरफ से एक शिकायती पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया कि उनके कालेज के दो छात्रों के प्रवेश पत्र में जेंडर फीमेल दर्ज है।
परीक्षा केंद्र भी छात्राओं वाला कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो करीब 50 ऐसे शिकायती पत्र भी मिले हैं। जिनमें प्रवेश पत्र पर छात्रों के नाम की स्पेलिंग, उम्र समेत अन्य गलतियां शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि जिन छात्रों के प्रवेश पत्र में कोई गड़बड़ी है। उन्हें विभाग में प्रार्थना-पत्र देकर गलतियों में सुधार कराने का मौका मिलेगा।