फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीएम रेखा गुप्ता और डीयू कुलपति को विद्यार्थियों ने बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रक्षा बंधन पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को राखी बांधकर रिश्तों में स्नेह, सम्मान और विश्वास की डोर मजबूत की।
विज्ञापन

मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें राखी पहनाई। सीएम ने बच्चों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डीयू सोशल सेंटर स्कूल के विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. योगेश सिंह, साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता और डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी को अपने हाथों से बनाई राखी बांधी।
कुलपति ने छात्राओं के सपनों और आकांक्षाओं पर चर्चा की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करता है। इस मौके पर विद्या बाल भवन स्कूल के प्रबंधन समिति के चेयरमैन प्रो. हमेंद्र डांगी, प्रो. वीएस नेगी, डॉ. प्रभांशु ओझा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें