फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ व शिक्षक संघ ने जेएनयू हॉस्टल फीस बढ़ोतरी में सांसद सुप्रिया सुले से मांगा सहयोग 

Fri, 06 Dec 2019 10:57 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : जी पाल
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और छात्रसंघ ने हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले में महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले से सहयोग मांगा है। छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष का कहना है कि सांसद से मुलाकात कर छात्रों की दिक्कत बतायी गयी। फीस बढ़ोतरी से कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होंगी क्योंकि उनके अभिभावक इतनी अधिक फीस नहीं दे पाएंगे। 
विज्ञापन


सांसद से छात्रसंघ ने मौजूदा संसद सत्र में इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने की भी अपील की है। करीब डेढ़ महीने से कक्षाएं बाधित हैं लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। मंत्रालय छात्रसंघ व शिक्षक संघ को मिलने का समय नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें