फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं का छात्र तमंचा तानकर बोला गोली मार दूंगा

Wed, 12 Feb 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को 11वीं के छात्र से झगड़ा होने पर 12वीं का छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया। उसने छात्र से मारपीट की और तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बेगमाबाद निवासी आरोपी छात्र को पकड़ लिया, लेकिन उसके साथी तमंचा लेकर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छुट्टी होने के बाद 12वीं के छात्र ने दूसरे छात्र को कॉलेज के बाहर पकड़ लिया। दोनों में मारपीट हुई।

इसी बीच आरोपी ने तमंचा निकालकर 11 वीं के छात्र के पेट पर लगाकर मारने की धमकी दी। इसी दौरान अन्य छात्रों ने उसे पकड़ लिया। एसएचओ दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


तमंचा लेकर भागे उसके साथियों की तलाश जारी है। प्रधानाचार्य का कहना है कि बुधवार को आरोपी छात्र के परिजनों को कॉलेज बुलाया गया है।

बाइक चुराते पकड़े गये स्टूडेट
नौकरी छूटने से परेशान दो छात्रों ने चोरी का रास्ता अपना लिया। दोनों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है। इटावा निवासी अजय उर्फ गौरव (19)गांव में बीए कर रहा है। वह खोड़ा के नवनीत विहार में रहकर नोएडा की कंपनी में काम करता था। यहीं पर दोस्ती राजस्थान निवासी राजकुमार (20)से हुई। राजकुमार नोएडा के कॉलेज से सिविल में डिप्लोमा कर रहा है। नौकरी छूटने पर दोनों ने बाइक चुराई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें