फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया के हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर छात्रों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएसयूआई ने प्रोवोस्ट को पत्र लिखकर वाई-फाई, गर्म पानी और मेस शुरू करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अल्लामा इकबाल हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की जामिया इकाई ने हॉस्टल के प्रोवोस्ट को पत्र लिखकर अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की है।
संगठन के अनुसार करीब छह साल तक बंद रहने और मरम्मत के बाद दोबारा खोले गए हॉस्टल में भी छात्रों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हॉस्टल में वाई-फाई की सुविधा काम नहीं कर रही है। कमरों में मोबाइल नेटवर्क भी बेहद कमजोर है। जिससे छात्रों को पढ़ाई और ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री हासिल करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वॉशरूम की नियमित सफाई नहीं हो रही है और वहां शीशे भी नहीं लगाए गए हैं। सर्दियों को देखते हुए वॉशरूम में गीजर भी नहीं लगाए गए हैं। वहीं डाइनिंग हॉल और रीडिंग हॉल भी अब तक शुरू नहीं हुए हैं। एनएसयूआई ने प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें