कर्नाटक के छात्र पंजाबी, बिहार के गुजराती, महाराष्ट्र के असमी, तेलंगाना के हिंदी, आंध्र प्रदेश के हिंदी,तमिलनाडू के हिंदी, ओडीसा के मलयालम, मध्य प्रदेश के बांग्ला, झारखंड के हरियाणपी, गोवा के छत्तीसगढ़ की भाषा सीखेंगे।
एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम के तीसरे चरण में इन 10 राज्यों के छात्रों को अन्य 10 राज्यों में जाकर शिक्षा, भाषा, खाना, कला और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। युवा संगम का तीसरा चरण 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। छात्रों को पांच से सात दिन के टूर में भारत की सांस्कृतिक विविधता को जानने और सीखने का बेहतरीन मौका है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम के तीसरे चरण में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत में युवा संगम के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इसमें एक राज्य के युवा को दूसरे राज्य में जाकर एक टीम के तहत एक हफ्ते तक रहना होगा।
इस दौरान सांस्कृतिक विविधताओं के आदान-प्रदान समेत समझने का मौका दिया जाएगा। एक राज्य के छात्र को दूसरे राज्य से जोड़ते हुए उनकी टीम बनाई जाती है। इसके तहत एक राज्य के छात्र दूसरी जगह और उसके दूसरे राज्य में भेजे जाते हैं। एक हफ्ते के टूर के बाद वापस आकर छात्रों को एक रिपोर्ट भी बनानी होती है, उसमें रहने, खाने, संस्कृति, भाषा, पहनावा आदि पर अपनी राय देनी होती है।
इन राज्यों का बनाया गया है जोड़ा
- महाराष्ट्र - एसपीपीयू पूणे- असम-आईआईटी गुवाहाटी
- कर्नाटक- आईआईटी धारवाड-पंजाब-आईआईटी रोपड़
- तेलंगाना- आईआईटी हैदराबाद- उत्तर प्रदेश-बीएचयू
- आंध्र प्रदेश- सेंट्रल ट्राइबल यूनि.- दिल्ली-आईआईटी दिल्ली
- तमिलनाडूृ- आईआईएम त्रिचि- राजस्थान-आईआईआईटी कोटा
- ओड़िसा- आईआईएम संबलपुर- केरल- एनआईटी कालीकट
- मध्य प्रदेश- आईआईआईटीडीएम जबलपुर- पश्चिम बंगाल-आईआईटी खड़गपुर
- झारखंड- आईआईआईटी रांची- हरियाणा-एनआईटी कुरुक्षेत्र
- गोवा- एनआईटी गोवा- छत्तीसगढ़- आईआईटी भिलाई
- बिहार- आईआईएम बोद्धगया- गुजरात- आईआईआईटी सूरत