फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया के 20 छात्र पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत 20 छात्रों का चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली, 18 मार्च। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत पहली बार पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर गया है। इसके लिए 20 छात्रों का चयन हुआ था। जामिया प्रशासन के अनुसार, इससे छात्रों के बौद्धिक और सांस्कृतिक क्षितिज का विस्तार होगा।
विज्ञापन


इस प्रतिनिधिमंडल का समन्वय नेल्सन मंडेला शांति और संघर्ष समाधान केंद्र के सहायक प्रोफेसर सुधांशु त्रिवेदी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच गहरे जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध विरासत, विविधता और विकासात्मक पहलों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें