फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक में पाइए एचटेट परीक्षा की सारी जानकारी

Fri, 13 Nov 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अगर आप हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) दे  रहे है तो समय के पाबंद हो जाएं और तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन


अन्यथा, यह परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। 14  व 15 नवंबर को होने जा रही एचटेट में परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले तक ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

इसके बाद नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया जाएगा। सेंटरों के आस-पास प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।  
विज्ञापन


केंद्र पर लैडलाइन फोन करेंगे काम
आईएमटी जैसी परीक्षाओं के  पेपर लीकेज कांड से सबक लेते हुए बोर्ड ने एचटेट परीक्षा के दौरान मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को प्रतिबंधित किया है।

वहीं, परीक्षा केंद्र में इन उपकरणों को पूरी तरह रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र के हर कमरे में जैमर्स लगवाया गया है।  सूचना के आदान-प्रदान के लिए हर परीक्षा केंद्र में लैड लाइन फोन उपलब्ध रहेगा। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

हर परीक्षा केंद्र की होगी वीडियोग्राफी
शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए  हर परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी करवाने का फैसला भी किया है। पूर्व में  केवल संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की ही वीडियोग्राफी करवाई जाती थी। लेकिन  इस बार हर परीक्षा केंद्र तीसरी आंख की नजरों में होगा।

प्रशासनिक अधिकारी करेंगे निरीक्षण
परीक्षा की गोपनीय बनाने के लिए इसबार जिला उपायुक्त, एडीसी, एसडीएम व सीटीएम भी परीक्षा के दौरान स्वयं निरीक्षण करेंगे। आमतौर पर इन अधिकारियों के उडनदस्ते तो गठित किए जाते  हैं पर उनके अधीनस्थ अधिकारी टीम में चले जाते थे, लेकिन इस परीक्षा में खुद डीसी व एसपी निरीक्षण करेंगे।

यह है परीक्षा का शेड्यूल
14 व 15 नवंबर को होने वाली परीक्षा का जो शेड्यूल जारी  किया गया है उसके अनुसार पीजीटी (लेवल-3) की परीक्षा 14 नवंबर को होगी। इसका समय दोपहर 3 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा।

वहीं प्राइमरी लेवल की परीक्षा 15 नवंबर को होगी। इसका समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके अलावा टीजीटी लेवल  की परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से लेकर सांय 5.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


एचटेट परीक्षा के लिए निर्धारित समय से दस मिनट पहले ही परीक्षार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश शुरू  करवा दिया जाएगा। -रामकुमार फलसवाल, डीईओ, फरीदाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें