फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल समेत छात्र को घसीटा, हंगामा

Sun, 30 Nov 2014 01:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर रोड पर शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार नौवीं क्लास का छात्र मुकेश (12) जख्मी हो गया। वह साइकिल समेत ट्रक के पहिये में फंसकर काफी दूर घिसटता गया।
विज्ञापन


दायां पैर पहिये से कुचला गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। छात्र को पन्नालाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज छात्रों ने हंगामा किया, पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।

विजयनगर की शांतिनगर कालोनी निवासी ओमप्रकाश मेरठ रोड स्थित निजी कंपनी में कार्यरत हैं। ओमप्रकाश का बेटा मुकेश सनातन धर्म इंटर कालेज में 9वीं का छात्र है। सुबह करीब सवा 11 बजे वह साइकिल पर स्कूल से घर जा रहा था।
विज्ञापन


स्कूल से करीब 500 मीटर दूर कालकागढी चौक के पास मुकेश की साइकिल में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी। मुकेश का दायां पैर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचला गया।

राहगीरों ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद 25-30 छात्रों ने मौके पर पहुंचकर किराना मंडी पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया।

स्कूल टाइम में हुआ हादसा: जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल से बच्चों की छुट्टी नहीं हुई थी। स्कूल प्रिंसिपल एचसी अग्रवाल ने बताया कि महीने का आखिरी शनिवार होने के कारण दोपहर 12 बजे छुट्टी होनी थी।
विज्ञापन


9वीं क्लास के छात्रों का पीरियड खाली था। कुछ बच्चे हल्ला मचाते हुए छुट्टी से पहले ही स्कूल से निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें