इस संबंध में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जेएनयू कुलपति शांतिश्री पंडित को पत्र लिखा है। पत्र में दिल्ली हाईकोर्ट के 2021 के निर्देश के अनुसार कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की मांग की गई है।
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। इस बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कोरोना का मामला सामने आने से छात्रों के बीच हड़कंप मंच गया है। जेएनयू के गोदावरी हॉस्टल में कोरोना का एक मामला मिलने पर छात्र संघ ने चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
इस संबंध में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जेएनयू कुलपति शांतिश्री पंडित को पत्र लिखा है। पत्र में दिल्ली हाईकोर्ट के 2021 के निर्देश के अनुसार कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की मांग की गई है। साथ ही हॉस्टल और कैंपस परिसर को सैनेटाइज, चिकित्सीय निगरानी बढ़ाने और छात्रों की जांच सुनिश्चित करने की मांग छात्र संघ ने कुलपति से की है।