फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Blast In Delhi: नंद नगरी में सीएनजी सिलेंडर फटने से हादस, तीन बच्चे समेत चार घायल; गोदाम में हुआ था धमाका

Sat, 31 May 2025 10:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्व दिल्ली के नंद नगरी में के-ब्लॉक में एक सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप तीन बच्चे घायल हो गए। वहीं गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सीएनजी सिलेंडर फट गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर 4.33 बजे सीएनजी सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली। ये सूचना नंद नगरी में के ब्लॉक से आई थी। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। 

आगे बताा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंचे। घटना एक गोदाम में हुई। जहां पुराने सीएनजी सिलेंडरों को संग्रहीत करने और उनकी मरम्मत के लिए किया जाता था। मरम्मत कार्य के दौरान एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की वजह से गोदाम का लोहे का गेट टूट गया। जिसकी वजह से 4, 7 और 9 वर्ष की आयु के तीन भाई-बहन घायल हो गए। जो बाहर खेल रहे थे। साथ ही गोदाम के अंदर एक कर्मचारी की पहचान अरशद के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
 
घटना स्थल पर क्राइम और एफएसएल टीमें निरीक्षण कर रही हैं। गोदाम के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Pakistani Spy: दिल्ली पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी जासूस कासिम का बड़ा भाई हसीन भी गिरफ्तार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें