नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में मंगलवार को श्री एसएन गंजू मेमोरियल इंग्लिश वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली एनसीआर के 16 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वाद-विवाद का विषय आर्थिक विकास की कीमत पर पर्यावरणीय संरक्षण नहीं होना चाहिए रहा। कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्या अमिता गंजू व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एमएल नक्खासी, विजय कुमार गंजू और सरोज कौल ने किया।
इस अवसर पर रोलिंग ट्रॉफी विश्व भारती द्वारका ने जीती। विषय के पक्ष में सबसे अच्छा बोलकर विश्व भारती द्वारका ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का स्थान और विषय के विपक्ष में बोलकर डीपीएस नोएडा ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा की शांभवी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की रूपिंदर कौर ने किया। निर्णायक मंडल में अनु गोयल, विन्नी माथुर व रूपिका गुप्ता रहीं। ब्यूरो