फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो कैंपस: एसओएल में 100 फीसदी अंक वाले भी ले रहे दाखिला, पांच दिन में 14 हजार ने किया पंजीकरण

Thu, 06 Jun 2019 06:00 AM IST
राजेश सैनी रश्मि शर्मा, नई दिल्ली

सार


- बीए प्रोग्राम और बीकॉम विद्यार्थियों की पहली पसंद
- पांच दिनों में 14 हजार ने पंजीकरण किया, 1500 ने दाखिला लिया 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं में 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डीयू के किसी भी कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। इसके बावजूद 90 से 100 फीसदी अंक वाले विद्यार्थियों ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिला लिया है। ऐसे लगभग 30 छात्र हैं, जिनके इस रेंज में अंक हैं।

विज्ञापन


वहीं लगभग एक हजार 60 फीसदी से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों ने एसओएल (पत्राचार) में दाखिला लेकर इसकी डिग्री को प्राथमिकता दी है।  डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में एक जून से शुरू हुई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक 14 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि कुल 1500 छात्र दाखिला ले चुके हैं।

इनमें से 30 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने 12वीं में 90 से 100 फीसदी के बीच अंक हासिल किए हैं। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो. सीएस दूबे ने बताया कि एसओएल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ट्रेड बीते कुछ सालों में बदल रहा है। अब हाई स्कोर करने वाले भी पत्राचार की डिग्री को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब तक 80 से 90 फीसदी अंक वाले 100 विद्यार्थी भी दाखिला ले चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रो. दूबे कहते हैं कि यह माना जाता है कि कम अंक लाने वालों के लिए ही एसओएल दाखिले का विकल्प है, लेकिन अब हाई स्कोर करने वाले इस मिथक को तोड़ रहे हैं। इस कारण से एसओएल की छवि में बदलाव हुआ है। एसओएल में विद्यार्थियों को सुविधाएं भी काफी मिलती हैं, लिहाजा उनकी रुचि यहां दाखिला लेने में बढ़ी है। 

प्रो. दूबे ने बताया कि 1500 विद्यार्थियों ने अब तक यहां दाखिला लिया है उनमें ज्यादातर की पहली पसंद बीए प्रोग्राम और बीकॉम ही बना है। कुछ ने अंग्रेजी और पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स कोर्स को चुना है। दाखिले के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 150 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके 50 से 40 फीसदी के बीच अंक हैं। वहीं 350 ऐसे विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिनके 50-60 फीसदी के बीच अंक हैं। जबकि 60 फीसदी से कम अंक वाले 500 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें