यूनिवर्सिटी गेट के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी गेट के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का आयोजन स्टूडेंट्स फेडेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) दिल्ली के बैनर तले हुआ। प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में कैंपस सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय की मांग वाले पोस्टर बैनर लेकर पहुंचे थे।
एसएफआई दिल्ली की संयुक्त सचिव और डीयू की आईसीसी प्रतिनिधि मेहिना फातिमा ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है बल्कि छात्रों खासकर प्रवासी छात्रों के साथ निरंतर ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। एसएफआई पीड़िता के साथ एकजुटता से खड़ी है और तत्काल जवाबदेही की मांग करती है।