फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने बुधवार को प्रशासन के फैसले खारिज कर दिए। उन्होंने एलान किया है कि जब तक चुनाव की अधिसूचना और तारीखें जारी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

छात्रों ने उच्चस्तरीय समिति से चुनाव कराने और अनुशासनात्मक मामले वापस लेने की मांग की थी। हालांकि, प्रशासन ने चुनाव की तारीख घोषित करने के बजाय संविधान तैयार करने के लिए नई समिति बनाई है। इसके विरोध में बुधवार को छात्रों ने सभी कक्षाओं का बहिष्कार किया, जिससे कक्षाएं खाली रहीं। छात्रों ने कैंपस में मार्च भी निकाला। यह आंदोलन 12 अक्तूबर से भूख हड़ताल के जरिये चल रहा है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें