फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईए-ट्यूटोरियल अंकों की सही से जांच करें छात्र व कॉलेज : डीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल पर अंक देखने की है सुविधा, शिकायत होने पर कॉलेजों को 2 जनवरी तक करना होगा समाधान
विज्ञापन


2 जनवरी के बाद सुधार या शिकायत निवारण के लिए किसी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा परीक्षा विभाग

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन (आईए), ट्यूटोरियल व प्रैक्टिकल के अंक समर्थ पोर्टल पर अपलोड होने शुरू हो गए हैं। डीयू परीक्षा शाखा ने छात्रों व कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह समर्थ पोर्टल पर लॉग इन कर अंकों की सही तरीके से जांच कर लें। किसी विषय के अंक गलत न लगे हो या फिर किसी विषय के अंक मिसिंग हो। यदि किसी छात्र को शिकायत है तो वह इसकी जानकारी तुरंत कॉलेज व विभाग प्रशासन से करें। वहीं, कॉलेज व विभाग इस तिथि तक ही शिकायतों का समाधान करें। इस तिथि के बाद सुधार या शिकायत निवारण के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

डीयू परीक्षा शाखा ने बीते साल छात्रों के लिए समर्थ पोर्टल पर अपने आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल के अंक देखने की व्यवस्था को शुरू किया था। इस व्यवस्था को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद परीक्षा शाखा ने इस साल इस व्यवस्था को और अच्छा करने का प्रयास किया है। परीक्षा शाखा से जुड़े अधिकारी के अनुसार छात्र समर्थ पोर्टल पर लॉग इन करके अपने अंक देख सकते हैं। यदि किसी छात्र को इससे संबंधित कोई शिकायत है तो वह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों व विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों की शिकायतों को समर्थ पोर्टल पर समय पर वेरिफाई करें, उनका समाधान करें। इससे परीक्षा शाखा को रिजल्ट को सुचारू और समय से जारी करने में आसानी होगी। वह यह सुनिश्चित करें कि पोर्टल पर दर्ज किया गया सभी डेटा सही और विधिवत तरीके से वेरिफाई किया गया हो। इससे रिजल्ट घोषणा प्रक्रिया में देरी से बचने में मदद मिलेगी। विभाग ने कॉलेजों व विभागों को कहा है कि वह इस बात की जानकारी छात्रों को दें ताकि वे अपने शिकायतें जल्द से जल्द ऑनलाइन जमा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें