फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से अधिक में देरी

Tue, 23 Dec 2025 02:23 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
मंगलवार को घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर कम से कम 10 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और 270 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि आज के लिए 6 आगमन और 4 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन


फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 270 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई और प्रस्थान उड़ानों का औसत विलंब समय 29 मिनट रहा।

दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक ‘दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड’ (डायल) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहतर हो रही है, हालांकि, कुछ डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स में देरी हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें