अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में शुक्रवार को इतिहास विभाग की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निर्देश पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मोतीलाल नेहरु कॉलेज दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर नेत्रपाल सिंह ने राष्ट्रीय आंदोलन में संवैधानिक विकास के विभिन्न राजनैतिक पहलू पर अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता डॉ नेत्रपाल सिंह ने राष्ट्रीय आंदोलन में विभिन्न विचारधाराओं के समावेश के बारे में बताया। उन्होंने आजादी के सही अर्थ के बारे में बताते हुए कहा कि आजादी केवल अंग्रेजों से ही नहीं बल्कि आजादी अशिक्षा, भेदभाव और आर्थिक वर्गीकरण से प्राप्त करने को कहते हैं।
राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी, जिन्ना एवं बीआर अंबेडकर की विचारधारा के बारे में बताया। विद्यार्थियों द्वारा द्वारा बनाई गई चित्रकला मोमेंटो को भेंट किया। इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापिका विनीता शर्मा ने आभार जताया।