fifth class student jumped from second floor
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद ही स्कूल में नीचे चीख पुकार मच गई। देखा तो पता चला कि सूरज दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया है। आनन फानन में स्कूल प्रबंधन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बच्चे के होश में आने पर ही सारी बात पता चल सकेगी। अभी उनके पास कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शुक्रवार सुबह घर में सूरज और उसकी बहन किसी बात पर लड़ रहे थे। इस पर सूरज के पिता सुनील ने उसे डांट दिया था।
इसके बाद वह चुपचाप स्कूल चला गया। यह भी माना जा रहा है कि पिता से डांट से क्षुब्ध होकर सूरज ने स्कूल में छलांग लगा ली, मगर पुलिस अभी इस तरह की किसी बात से जानकारी होने से इंकार कर रही है।