फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं के छात्र ने किया सुसाइड

Tue, 01 Mar 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बम्हैटा गांव में आठवीं कक्षा के छात्र योगेश (15) ने घर में पंखे पर लटककर सुसाइड कर लिया। सोमवार को एग्जाम ठीक न होने के कारण वह तनाव में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज लालकुआं केके राणा ने बताया कि बम्हैटा गांव में किसान गजेंद्र यादव परिवार के साथ रहते हैं, उनका बेटा योगेश एक निजी स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता है।

सोमवार को वह स्कूल से एग्जाम देकर लौटा तो तनाव में था। देर शाम वह घर में अकेला था। इस दौरान खुद को कमरे में बंद कर उसने रस्सी से फंदा बनाया और सीलिंग फैन पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


परिजन वापस लौटे तो मामले का पता चला, उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी। दरवाजा तोड़कर योगेश का शव फंदे से नीचे उतारा गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, कोई सुसाइड नोट मौके से बरामद नहीं हुआ है।

आर्थिक तंगी से परेशान, कपड़ा सप्लायर ने दी जान 
खोड़ा की आदर्श नगर कालोनी में आर्थिक तंगी से परेशान कपड़ा सप्लायर ओमवीर सिंह यादव (40) ने सोमवार सुबह घर के कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कमरे से तमंचा बरामद किया है। ओमवीर सिंह बाजार में पटरी लगाने वाले दुकानदारों को कपड़ा सप्लाई करते थे। वह यहां पत्नी मीनू और चार बेटों के साथ रहते थे।

बेटे शिवेंद्र ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे गोली की आवाज सुनकर सभी कमरे में गए, जहां वह लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े थे। एसओ ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें