सैनिक फॉर्म इलाके में शनिवार देर रात तीसरी मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, परिजन शव उठाकर फरार हो गए।
रविवार को परिवार दिल्ली पहुंचा। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवार ने लड़की का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। देर रात तक पुलिस परिवार से पूछताछ कर लड़की की मौत की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ऑनर किलिंग समेत अन्य दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त किरण बाला (17) के रूप में हुई है।