फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा रफ्तार: दिल्ली में बिना लाइसेंस स्कॉर्पियो चला रहे छात्र ने दो को कुचला, ट्रांसपोर्टर की मौत, एक घायल

Tue, 03 Feb 2026 09:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी छात्र अपनी बहन को स्कॉर्पियो से लेकर उसकी सहेली के घर जा रहा था। उसकी गाड़ी गुरुद्वारे की तरफ से आ रही थी और मोटरसाइकिल दूसरी तरफ से आ रही थी। उसके सामने से एक बस आ रही थी। बस के पीछे से बाइक सवार निकला। अचानक उसके निकलने से उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में मंगलवार की सुबह लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास बिना ड्राइविंग लाइसेंस की स्कॉर्पियो चला रहे दसवीं के छात्र ने एक बाइक और डिजायर कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां बाइक सवार 23 साल के साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक अजीत सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे 19 साल के अक्षत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.57 बजे द्वारका साउथ थाना पुलिस को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां स्कॉर्पियो और डिजायर कार और एक यमाहा बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने घायल बाइक सवार और डिजायर कार चालक को पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक बगडोला गांव निवासी 23 साल के साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक अजीत सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्कॉर्पियो चालक 19 साल के अक्षत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कार चला रहा द्वारका निवासी अक्षत सिंह के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। वह निजी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता का कारोबारी हैं।
विज्ञापन

आरोपी छात्र अपनी बहन को स्कॉर्पियो से लेकर उसकी सहेली के घर जा रहा था। उसकी गाड़ी गुरुद्वारे की तरफ से आ रही थी और मोटरसाइकिल दूसरी तरफ से आ रही थी। उसके सामने से एक बस आ रही थी। बस के पीछे से बाइक सवार निकला। अचानक उसके निकलने से उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार का एयरबैग खुल गया और उसकी कार सड़क किनारे पार्क डिजायर कार से टकरा गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें