फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने का था डर: हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर खराब होने से तनाव में थी छात्रा, कुंडी में फंदा लगाकर दी जान

Wed, 12 Mar 2025 07:27 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पेपर खराब होने की वजह से छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में हाईस्कूल की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार की शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परीक्षा में उसके पेपर खराब होने की वजह से वह तनाव में थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कलौंदा गांव में छात्रा प्रियांशी परिवार के साथ रहती थी। वह हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर खराब हो जाने के चलते मानसिक तनाव में आ गई। तनाव के चलते ही मंगलवार की शाम को कमरे में कुंडी लगाकर फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली।

वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें