फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को प्रिंसिपल से शिकायत करना पड़ा महंगा, रास्ते में रोक कर दी पिटाई

Sun, 16 Sep 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत करने से नाराज दो छात्रों ने गांव के अन्य छह युवकों के साथ मिलकर अपने सहपाठियों की रॉड से पिटाई कर दी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद रास्ते में घेरकर मारपीट के दौरान महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। मौके पर लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने दो सहपाठियों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहेरा गांव स्थित खड़क सिंह पब्लिक स्कूल में तीन दिन पहले 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की दूसरे छात्र ने पिटाई कर दी। शुक्रवार सुबह प्रधानाचार्य ने प्रार्थना के दौरान पीड़ित छात्र से पीटने वाला का नाम पूछा था।

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित छात्र ने अपने सहपाठी नाम बता दिया। इससे नाराज सहपाठी ने स्कूल की छुट्टी के बाद पीड़ित छात्र और उसके साथ घर जा रहे एक अन्य छात्र को रास्ते में रोक लिया। सहपाठी ने एक अन्य छात्र और साथ आए छह अन्य युवकों संग मिलकर लोहे की रॉड व डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर साथ जा रहे दूसरे छात्र से भी जमकर मारपीट की गई।

मारपीट को देखकर रास्ते में जा रही महिलाओं से बीच बचाव कर दिया। शोर का सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कक्षा में साथ पढ़ने वाले दो आरोपियों की पहचान करते हुए आठ के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें