फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को टशन दिखाना पड़ा महंगा: पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा नाबालिग, पीछे से आ गई पुलिस; बैग खुला तो उड़ गए होश

Thu, 20 Nov 2025 08:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दोस्तों के बीच टशन दिखाने पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचे नाबालिग छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। सुल्तानपुरी के स्कूल में छापेमारी कर पुलिस ने छात्र के बैग से पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में दोस्तों के बीच टशन दिखाने के लिए एक छात्र पिस्टल और कारतूस लेकर स्कूल पहुंच गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंची पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस छात्र को पिस्टल मुहैया करने वाले आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को जिले की स्पेशल स्टाफ में तैनात उप निरीक्षक विपिन कुमार को मुखबिर ने बताया कि एक नाबालिग सुल्तानपुरी के एक स्कूल के अंदर पिस्टल और कारतूस लेकर जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस की टीम ने तुरंत सुल्तानपुरी स्थित स्कूल पहुंची। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर छात्र को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पिस्टल और दो कारतूस मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि दोस्तों में बीच टशन दिखाने के लिए वह पिस्टल और कारतूस लेकर स्कूल पहुंचा था। उसने बताया कि वह अपने एक पहचान के व्यक्ति से पिस्टल खरीदे थे।

पुलिस ने छात्र के जरिए पिस्टल मुहैया करने वाले की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने छात्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें