नई दिल्ली के शकरपुर इलाके में खेल-खेल में छात्रों के बीच हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त आकाश (17) के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग छात्र को दबोच लिया है। बाकी कुछ अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव परिवार को सौंप दिया है। शकरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आकाश परिवार के साथ ऊंचे पीर, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र सिंह, मां मधुबाला व बड़ी बहन सुषमा व अन्य सदस्य हैं। आकाश शकरपुर स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था।