फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: शिक्षक बना शैतान, छात्रा बोली- ट्यूटर खेलता था 'गंदा' गेम, माननी पड़ती थी विनर की बात

Tue, 29 Apr 2025 10:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है। डिप्लोमा की परीक्षा की तैयारी के लिए 19 अप्रैल से ट्यूशन पढ़ने जाने लगी। वह दसवीं में भी उससे ट्यूशन पढ़ चुकी थी। 
विज्ञापन
ट्यूटर ने किया छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नांगलोई इलाके में डिप्लोमा की परीक्षा की तैयारी कर रही 18 साल की एक छात्रा ने ट्यूटर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी उसके पिता का दोस्त है। पीड़िता की शिकायत पर नांगलोई थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

खेलता था गंदा गेम
छात्रा परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है। डिप्लोमा की परीक्षा की तैयारी के लिए 19 अप्रैल से ट्यूशन पढ़ने जाने लगी। वह दसवीं में भी उससे ट्यूशन पढ़ चुकी थी। उस दौरान वे दोनों एक गेम खेलते थे। जिसमें जीतने वाले जो भी कहता था उसे पूरा करना पड़ता था। 
 

कॉफी पिलाने और गले लगने को कहा
24 अप्रैल को आरोपी ने उसी गेम में जीत दर्जकर उसे कॉफी पिलाने और गले लगाने को कहा। जो पीड़िता को काफी खराब लगा। 26 अप्रैल को फिर गेम खेला और इस बार अश्लील हरकत करते हुए निजी अंग से छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकत से वह काफी डर गई। वह तुरंत घर चली गई। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। 
विज्ञापन

पिता के आने के बाद थाने में दी शिकायत
फिर पिता के घर आने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें