फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो गुट आपस में भिड़े, एक की मौत, दो घायल

Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ज्योति नगर इलाके में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर चाकू और सरिए चले। हमले के बाद घायल तीन युवकों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां फैजान (22) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके भाई अमान (20) का इलाज जारी है। घायल तीसरे आरोपी नवेद (21) को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दोनों गुटों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। फैजान के परिवार की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है, जबकि नवेद ने हत्या के प्रयास का मुकदमा फैजान, उसके भाई व अन्य लोगों पर दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस के मुताबिक, फैजान ऑटो चालक था और परिवार के साथ गली नंबर-4, कर्दमपुरी, ज्योति नगर में रहता था। परिवार में पिता रहीस, मां और भाई अमान व अन्य सदस्य हैं। आरोपी नवेद कर्दमपुरी शनि बाजार गली नंबर-2 में रहता है और वही बर्तन की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात फैजान व नवेद एक साथ शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मार दिया। अगले दिन शनिवार देर रात फैजान अपने भाई अमान, दोस्त कासिफ व अमन के साथ कर्दमपुरी पुलिया के पास बैठे थे। वहां नवेद अपने भाई नदीम व एक अन्य साथ पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और एक-दूसरे पर चाकू व सरिया से हमला कर दिया। 

बवाल के बाद फैजान, अमान और नवेद गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने फैजान व अमान को रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया, जबकि नवेद को पुलिस अस्पताल ले गई। अस्पताल में फैजान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को पता चला कि दोनों गुटों के बीच कभी दोस्ती तो कभी झगड़ा चलता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें