फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दरबारः नेता प्रतिपक्ष पद के लिए भाजपा में जोर-आजमाइश शुरू

Thu, 13 Feb 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijender gupta
विज्ञापन
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा के जीते हुए नेताओं ने जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव में इस बार चार वरिष्ठ नेता चुने गए हैं। लिहाजा, चारों अपनी-अपनी दावेदारी इस पद के लिए ठोंक रहे हैं। पार्टी के लिए भी जल्द ही यह दावेदारी संकट पैदा कर सकती है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में कौन होगा? इसे लेकर पेच फंस सकता है। क्योंकि, इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले कई वरिष्ठ नेता हैं। दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले विजेंद्र गुप्ता अपनी दावेदारी इसलिए मजबूत मानकर चल रहे हैं कि वह पिछले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। वह ऐसे समय में इस पद पर रहे जब महज तीन नेता ही जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 

उधर, बदरपुर विधानसभा सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। उनकी भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वह भी दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। इसी तरह करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट भी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। 
विज्ञापन


बिष्ट भी भाजपा के पुराने कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। लिहाजा, इनकी भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। दूसरी बार विधायक चुने गए ओपी शर्मा व अभय वर्मा भी दावेदारी कर सकते हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष कुर्सी किसे दी जाए, इसे लेकर भी पेच फंसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें