फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली स्कूल स्टेट बॉक्सिंग अंडर-17 और अंडर-19 बॉयज चैंपियनशिप में राजधानी के युवा मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के 13 और अंडर-19 वर्ग के 11 भार वर्गों के परिणाम सामने आए। प्रत्येक भार वर्ग में स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक विजेताओं का चयन किया गया।
अंडर-17 वर्ग के 46 किग्रा से कम भार वर्ग में आर्यमान ने स्वर्ण, कुशल ने रजत तथा सुभांक कौशिक और विराज टोकस ने कांस्य पदक जीता। 46-48 किग्रा में स्वयम राजोरिया, 48-50 किग्रा में ऋषि, 50-52 किग्रा में दक्ष बेनीवाल विजेता रहे। 52-54 किग्रा में अभय प्रताप, 54-57 किग्रा में मिलान और 57-60 किग्रा में अमन पंवार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 60-63 किग्रा में कुणाल बानिवाल, 63-66 किग्रा में लक्ष्यित सिंह, 66-70 किग्रा में वर्णित मलिक, 70-75 किग्रा में नुकुल सहरावत, 75-80 किग्रा में यश गुलिया और 80 किग्रा से अधिक में वंश गिल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 में 46 किग्रा से कम में हर्ष, 46-49 किग्रा में ध्रुव खरब, 49-52 किग्रा में डेविड और 52-56 किग्रा में अमनप्रीत सिंह विजेता बने। 56-60 किग्रा में टिकम सिंह, 60-64 किग्रा में वंश, 64-69 किग्रा में अनंत और 69-75 किग्रा में मानव ओहलान ने स्वर्ण जीता। 75-81 किग्रा में विपिन यादव, 81-91 किग्रा में अंश गोदारा और 91 किग्रा से अधिक में विभोर तोमर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें