फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के एमबीए और एमसीए प्रोग्राम की खाली सीटों पर दाखिला के लिए दो सितंबर को द्वारका कैंपस में दो दिवसीय स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन होगा। काउंसलिंग में पहली प्राथमिकता विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं राष्ट्रीय स्तर परीक्षा को दी जाएगी। दूसरी प्राथमिकता सीयूईटी स्कोर को दी जाएगी। इसको लेकर मेरिट जारी कर दी गई है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार के नाम से 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट एवं अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे। दाखिला ले चुके उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। दाखिला के संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें