फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अदालतों में आज वकीलों की हड़ताल

Mon, 29 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की सभी जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल के कारण सोमवार को कामकाज नहीं होगा। वकील दीवानी मुकदमों में वित्तीय सीमा न बढ़ाए जाने से नाराज हैं।
विज्ञापन


ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ दिल्ली कोआर्डिनेशन कमेटी ने हाल ही में यह निर्णय लिया था। कमेटी का कहना है कि 20 लाख की मौजूदा सीमा को बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने का फैसला हाईकोर्ट की फुल बेंच ने 11 नवंबर, 12 को किया था।

हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट एक्ट में बदलाव के लिये केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। कमेटी की मांग है कि इस बिल को संसद के शीत सत्र में पेश करके और पास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नसियार ने कहा कि हाईकोर्ट ने मुकदमों के दबाव के कारण दो करोड़ रुपये तक के मुकदमों की सुनवाई जिला अदालतों को देने के लिए कहा था।

यह आम लोगों के हित में था। करीब दो वर्ष बीतने के बावजूद निर्णय पर अमल न करना अदालत के आदेश की अवहेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें