फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में उत्तरी निगम के सभी अस्पतालों में कल से हड़ताल, एम्स के डॉक्टर भी आए समर्थन में

Sun, 18 Oct 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hndu Rao hospital
विज्ञापन

वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन सभी छह बड़े अस्पतालों के अलावा इनसे जुड़े पॉलीक्लीनिक और डिस्पेंसरी के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। उधर, हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को लगातार सातवें दिन हड़ताल जारी रखी। इस वजह से अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं ठप रहीं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन


उत्तरी नगर निगम चिकित्सक संघ की महासचिव डॉक्टर मारुति सिन्हा ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के अलावा राजनबाबू, महर्षि वाल्मीकि, गिरधरलाल और बालकराम अस्पताल के डॉक्टरों सहित सभी छह अस्पतालों से जुड़ीं डिस्पसेंरी व पॉलाक्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर रहेंगे। 

बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई डॉक्टरों के पास घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। 
विज्ञापन


उधर, निगम के डॉक्टरों के समर्थन में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर भी आ गए हैं। शनिवार को  डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में मोमबत्ती जलाकर हड़ताल का समर्थन किया। एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर आदर्श ने कहा कि डॉक्टर जीवन की परवाह किए बिना कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें