हरियाणा सरकार की ओर से 3280 निजी बस परमिट जारी करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी यूनियनें अब विरोध पर उतारू हो गई हैं। मंगलवार को नूंह बस डिपो से सभी बसें पुराने रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी करवा दी गई।
नूंह डिपो का नया बस अड्डा आज पूरी तरह वीरान रहा और वहां से किसी भी जगह के लिए बसों का संचालन नहीं हुआ। बसों की सुरक्षा के लिए नूंह के पुराने बस अड्डा परिसर पर विशेष तौर पर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है।
देर शाम तक हड़ताल शांतिपूर्ण रहने की जानकारी मिली है। फिलहाल हड़ताल के खत्म होने के अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं।