फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिजली-पानी पर संकट, 3000 से ज्यादा आईं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
- धनवापुर, गढ़ी और सेक्टर 9 सबस्टेशनों से जुड़े इलाके में रात से बिजली नहीं, बिजली नहीं आने के कारण पानी संकट
विज्ञापन

-कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों की हड़ताल से शहर में बिजली संकट गहरा गया है। बृहस्पतिवार को बिजली निगम के शिकायत केंद्र में 12 घंटे में 3000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। हड़ताल पर रहे कर्मियों ने महरौली रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।



बिजली कर्मी हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा निजी क्षेत्र की कंपनी को विद्युत प्रसारण अधिकार देने के खिलाफ हैं। इस हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं थी। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सहित बिजली विभाग के सभी अंगों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। गुरुग्राम सर्कल वन में करीब 1200 बिजली कर्मी काम नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों के संगठन ने 24 अक्तूबर तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन




हड़ताल से प्रभावित क्षेत्र

संगठन का दावा है कि गुरुग्राम में करीब 96.75 फीसदी बिजली कर्मी हड़ताल पर हैं। बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे के बीच सर्किल 1 से 2854 और सर्किल 2 से 379 शिकायतें मिलीं। ये शिकायतें सामान्यतः एक हफ्ते में आती हैं। सेक्टर 9 सबस्टेशन, न्यू कॉलोनी सबस्टेशन, गढ़ी गांव और सदर बाजार जैसे इलाके बिजली संकट से प्रभावित रहे। निगम के नए और अनुभवहीन कर्मी बिजली की खराबी ठीक नहीं कर पा रहे थे।


सेक्टर में बुधवार रात 10 बजे से इलाके में बिजली नहीं है। इस कारण सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हुई। लोगों ने होटल, गेस्ट हाउस की शरण ली है। इंवर्टर बंद हाे गए हैं, वर्क फ्रॉम होम काम करने वालों को छुट्टी लेनी पड़ी है।
- दिनेश वशिष्ठ, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 3, 5, 6

पालम विहार फीडर की मुख्य एचटी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण सेक्टर 3, 5 और 6 में रात से बिजली आपूर्ति बंद है। लंबे समय से बिजली न होने के चलते आज सुबह की पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई, विभाग के सभी अधिकारियों के फोन नंबर बंद आ रहे हैं और डीसी कार्यालय में भी फोन नंबर बंद आ रहा है।
- टीआर अदलखा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 3,5,6
सुबह 4 बजे से इलाके में बिजली नहीं है। इस कारण पानी भी नहीं मिला। बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाई हूं। बिजली शिकायत केंद्र में शिकायत के लिए पहुंची हूं।
- मनीषा, भीम नगर
सुबह से ही कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में लाइट नहीं है। इस कारण काम करने वाले सभी कर्मचारी खाली बैठ गए हैं और यह एक दिन नहीं तीन दिन की बात है। पहले से संकट झेल रहे लघु उद्योगों के लिए यह एक बड़ा संकट है।
विज्ञापन

- श्रीपाल शर्मा, अध्यक्ष कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र

सदर बाजार में करीब 475 दुकानों में बुधवार की रात 2 बजे से बिजली नहीं है। एक-एक घंटे के अंतराल पर जेनरेटर चलाना पड़ रहा है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
रोशन लाल मंगला, प्रधान, गुड़गांव व्यापार मंडल
बुधवार रात 10 बजे से बिजली नहीं है। सरकार को हड़ताल कर रहे बिजली कर्मियों से बात करनी चाहिए। रात के पूरे इलाके के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं।
- श्रवण कुमार अग्रवाल, राजेंद्रा पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें