फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कहीं सख्ती, कहीं ढिलाई.... चिल्ला बॉर्डर पर नहीं दिखा प्रतिबंध का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार, गाजीपुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर पर पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन


प्रतिबंधित वाहनों को लौटाया, रविवार को कम रहा यातायात का दबाव
चिराग गुप्ता

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों की एंट्री पर रोक का असर रविवार को पूर्वी दिल्ली से सटे बॉर्डर पर अलग-अलग नजर आया। आनंद विहार, गाजीपुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर पर पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की। वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती के बावजूद वाहनों को रोकने की कार्रवाई दिखाई नहीं दी।
गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली की ओर आने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मी वाहनों के दस्तावेज और उत्सर्जन मानक की जांच करते रहे। आनंद विहार बॉर्डर पर भी खासतौर पर डीजल वाहनों पर नजर रखी गई। प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश देने के बजाय वापस लौटाया गया। अप्सरा और लोनी बॉर्डर पर भी पुलिसकर्मियों ने जांच के दौरान बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों को रोका।
विज्ञापन

चिल्ला बॉर्डर पर स्थिति अलग रही। रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के कारण नोएडा से दिल्ली आने वाले यातायात को नहीं रोका गया। ऐसे में यहां प्रतिबंध का असर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया।
रविवार को कम रहा वाहनों का दबाव
अवकाश होने के कारण गाजीपुर और आनंद विहार बॉर्डर पर सामान्य दिनों के मुकाबले वाहनों की संख्या कम रही। आम दिनों में गाजियाबाद और नोएडा से नौकरी व कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आने वालों के कारण सुबह-शाम इन बॉर्डर पर दबाव बढ़ जाता है। हालांकि, रविवार को भी पुलिस जांच में सतर्क रही।
बीएस-4 समझकर रोकी बाइक, निकली बीएस-6
जांच के दौरान दिल्ली जा रहे सतीश की बाइक को पुलिसकर्मियों ने बीएस-4 समझकर रोक लिया। दस्तावेजों की जांच में बाइक बीएस-6 मानक की निकली, जिसके बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई। सतीश ने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ आम लोगों को भी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

रैली में जाने वाले वाहनों की भी जांच
गाजीपुर बॉर्डर पर महारैली में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली पहुंच रहे लोगों के वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने बीएस मानक और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही नियमानुसार प्रवेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें