फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अधिक वसूली पर पोर्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर रेलवे की जांच में 13 मामले पकड़े, दोषी पोर्टरों को ड्यूटी से हटाने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलने वाले पोर्टरों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल पर की गई औचक और डिकॉय जांच में 13 पोर्टर अधिक वसूली करते पकड़े गए। अब इन्हें ड्यूटी से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
रेलवे के अनुसार, आनंद विहार टर्मिनल पर एक पोर्टर ने यात्री से सामान उठाने के लिए पहले 800 रुपये मांगे। बाद में 500 रुपये में सौदा तय हुआ और उसने 500 रुपये ले लिए, जबकि निर्धारित शुल्क केवल 230 रुपये था। इसी तरह नई दिल्ली स्टेशन पर 20 किलो सामान के लिए 300 और 250 रुपये लिए गए, जबकि तय शुल्क 140 रुपये था। इसी तरह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पांच पोर्टर दो सामानों के लिए निर्धारित 280 रुपये से अधिक वसूली करते मिले। इनसे यात्रियों से 300 से 500 रुपये तक लिए गए। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी अधिक वसूली के कई मामले सामने आए। कुछ पोर्टर यात्रियों से मनमानी रकम के लिए सौदेबाजी करते और यूपीआई या क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान लेते मिले। एक पोर्टर के पास पहचान-पत्र नहीं था, जबकि एक ने अपनी पहचान बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने संबंधित पोर्टरों के बैज जब्त कर उन्हें ड्यूटी से हटाने और आगे की कार्रवाई करने की तैयारी की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे पोर्टर सेवा के लिए केवल निर्धारित शुल्क ही दें। अधिक वसूली या दुर्व्यवहार होने पर रेल मदद के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें