फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कंपनी ने स्ट्रीट लाइट के तार काटे

Sat, 22 Feb 2014 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तरी और उत्तर पश्चिम इलाकों की सड़कों में अंधेरा पसरा है। इस इलाके में बिजली देने वाली टाटा पावर दिल्ली ने अशोक विहार, केशवपुरम, मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, शालीमार बाग और रोहिणी इलाकों की मुख्य सड़कों के स्ट्रीट लाइट से कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन


टाटा पावर का कहना है कि उसे यह कदम बिलों के भुगतान नहीं होने के कारण उठाना पड़ा है। पीडब्ल्यूडी और टाटा पावर के बीच अंततः सहमति हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने टाटा पावर को इस महीने के अंत तक 8.9 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान कर देने की बात कही है।

टाटा पावर के प्रवक्ता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने मई 2013 से हमें बिल नहीं पे किया है। जिसके कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा।

पीडब्ल्यूडी के सूत्रों ने बताया कि विभाग को दिल्ली चुनाव से पहले कई प्रोजेक्ट निपटाने थे जिसके कारण उसने यह पेमेंट टाटा पावर को नहीं किया था। हालांकि पीडब्ल्यूडी ने कहा कि अब हमने टाटा पावर दिल्ली को बिल का भुगतान करने की बात कही और उन्होंने इसे मान लिया है। इसके बाद यह मामला सुलझता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें