फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहिणी में विभिन्न जगहों पर लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में जल्द ही रात के समय बेहतर रोशनी व्यवस्था देखने को मिलेगी। डीडीए द्वारा रोहिणी फेज-3 के विभिन्न सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट्स लगाने का कार्य शुरू होगा। डीडीए की योजना के तहत रोहिणी सेक्टर-20, 21, 22, 23, 24 और 25 की प्रमुख सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। खास तौर पर सेक्टर-24 रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नई स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। यह सड़क 20 मीटर, 28 मीटर और 30 मीटर चौड़ी मुख्य सड़कों के विकास कार्य का हिस्सा है।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करना है, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार हो और अपराध की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय निवासी पिछले काफी समय से बेहतर लाइटिंग की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट्स की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और परीक्षण के बाद उन्हें चालू किया जाएगा। परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि गर्मी और मानसून के समय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 28 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें