फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से गाजियाबाद में ब्लैक आउट

Fri, 09 May 2014 01:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर भयंकर गर्मी ने लोगों को परेशान किया तो शाम में आंधी-बारिश से थोड़ी राहत मिली। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बिजली कटौती ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया। महानगर में करीब चार घंटे का ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन


शाम छह बजे गायब हुए ब्रेकडाउन को रात 10 बजे तक शुरू करने के प्रयास जारी थे। एक-एक पावर स्टेशन की लाइन का सर्वें कर सप्लाई शुरू कराने की कोशिश की जा रही थी। शाम करीब छह बजे अचानक तेज आंधी चली और इसके बाद बारिश होने लगी।

आंधी और बारिश के चलते महानगर की पावर सप्लाई ठप हो गई। इससे शहर में अंधेरा छा गया। कई इलाकों में तार टूटकर गिर गए तो कई जगह लाइन के ऊपर पेड़ों की टहनियां गिर गई।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट आने से किसी भी क्षेत्र को बिजली नहीं मिली। रात करीब 10 बजे बारिश रुकने के बाद फॉल्ट ठीक करने का काम शुरू किया गया और कुछेक कालोनियों में सप्लाई शुरू की गई। बिजली न होने से महानगर में शाम को पानी भी नहीं मिला।

एमडी ने विद्युत कनेक्शन किए निरस्त
सर्किल-2 के एक्सईएन की तरफ से सर्किल-8 के क्षेत्र में रातों-रात किए गए कनेक्शन निरस्त कर दिए गए हैं। कनेक्शन ऐसे पावर स्टेशन से था जिसका निर्माण दो साल बाद आवास विकास समिति कराने वाली है।

एमडी पीवीवीएनएल वीवी पंत ने बताया कि तीनों कनेक्शन गलत थे। जांच कमेटियों की रिपोर्ट के बाद इन्हें निरस्त कर दिया गया है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।

वैशाली-इंदिरापुरम को बनेगा नो कट जोन
पावर कारपोरेशन ने वैशाली सेक्टर एक स्थित 132 केवीए सबस्टेशन को अपग्रेड करने की योजना तैयार की है। आचार संहिता के खत्म होने के बाद इसका प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेजा जाएगा।

वैशाली सेक्टर एक स्थित 132 केवीए सबस्टेशन से वैशाली और इंदिरापुरम को बिजली सप्लाई होती है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सारस्वत ने बताया जल्द ही प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें