फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पूरे सप्ताह आंधी और बारिश, तापमान में नहीं दर्ज होगी गिरावट

Sun, 19 Aug 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को अगल-अलग इलाकों में हुई बारिश के कारण उमस का स्तर ज्यादा रहने से दिल्लीवासी बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस बीच सुबह से शाम तक पालम, लोधी रोड, रिज एरिया और आया नगर समेत अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

इस बीच सबसे ज्यादा बारिश आया नगर में 40.3 मिलीमीटर दर्ज हुई। हल्की बारिश के कारण उमस का स्तर 95 प्रतिशत पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी का तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश आने की संभावना रहेगी। 
 
विज्ञापन

वहीं मंगलवार से शनिवार तक दिल्ली का तापमान 33 और 34 डिग्री के बीच बना रहने के साथ आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पूर्वानुमान

सोमवार का अधिकतम तापमान-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस। आसमान में बादल छाये रहेंगे। आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

सूर्यास्त- 18:56 मिनट पर 
सूर्योदय- 5:54 मिनट पर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें