फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extortion : प्लॉट कब्जाने के लिए रास्ते में रोककर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, मारने की धमकी देकर फरार

Mon, 16 Jun 2025 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद

सार

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने प्लॉट न छोड़ने पर दो करोड़ की रंगदारी भी मांगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के महारानी बाग स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी योगराज जिंदल ने दो लोगों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरोप है कि हापुड़ के पिलखुवा निवासी सुनील कुमार यादव, चिकंबरपुर निवासी नेमपाल फर्जी दस्तावेज बनवाकर पीड़ित के पसोंडा स्थित प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। यहां तक कि आरोपियों ने प्लॉट न छोड़ने पर दो करोड़ की रंगदारी भी मांगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में योगराज जिंदल ने बताया कि वह वर्तमान में कविनगर में रह रहे हैं। पसोंडा में उनका 2750 वर्ग गज का प्लॉट है। बताया कि सुनील कुमार यादव और नेमपाल खुद को अधिवक्ता बताते हैं। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने अपने पांच-सात अज्ञात साथियों के साथ शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास उनकी गाड़ी रोकी और प्लॉट पर कब्जा देने की बात कही। साथ ही ऐसा न करने पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इसके बाद मारने की धमकी देकर भाग गए। 

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला एंटी फ्रॉड सेल में जांच के लिए भेजा गया था। शुरुआती जांच में रंगदारी की पुष्टी नहीं हुई है, फिलहाल जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें