फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशाब नहीं करने दिया तो चाकू मारकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में पेशाब करने से मना करने पर दो भाइयों को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान प्रवीण मलिक (27) और अनिल दहिया (26) के रूप में हुई है। वारदात में ब्रहृमप्रकाश नामक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई हंसराज बुरी तरह जख्मी हो गया था।

पुलिस को मामले में अभी मुख्य आरोपी प्रदीप की तलाश है। बाहरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि 22 जुलाई को आरटीवी चलाने वाले नरेला निवासी ब्रहृमप्रकाश ने देखा कि उसके पड़ोसी नवीन व प्रदीप उसके घर के बाहर पेशाब कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर पहुंचकर चाकुंओं से किया था हमला

ब्रहृमप्रकाश व उसके भाई हंसराज ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों भाइयों की नवीन व प्रदीप से झड़प हो गई। पीसीआर कॉल हुई। पुलिस को आता देखकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए।

पुलिस के जाने के बाद दोनों आरोपी अनिल व प्रवीण के साथ ब्रहृमप्रकाश व हंसराज के घर पहुंचे। आरोपियों ने चाकुओं से उन पर हमला कर दिया।

हमले में ब्रहृमप्रकाश की मौत हो गई। इधर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के दो आरोपी लाजपत नगर इलाके में मदर डेयरी बूथ चलाते हैं। सूचना के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को लाजपत नगर से दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें