फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजी और फायरिंग के बीच हो रहा मतदान

Sun, 24 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान तेज हो चला है। प्रदेश के कई गांवों में पंच, सरपंच के लिए मतदान जारी है। इस दौरान कहीं मतदान शांति के साथ हो रहा है तो कुछ छिटपुट जगहों से अप्रिय घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसा ही मेवात के सुड़का गांव में देखने को मिला।
विज्ञापन


जहां पंचायत चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान दो गुटो में जमकर पत्थर चले। इसके चलते 5 लोग घायल हो गए जबकि 45 मिनट तक मतदान नहीं हो सका।

ऐसे में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोबारा मतदान शुरू किया गया। वहीं मेवात के इंद्री गांवों में में भी बूथ नंबर 16 और 118 की ईवीएम मशीन तोड़ दी गई और डीसी ने चुनाव रद्द करने के आदेश जारी किए। नवाबगढ़ में फायरिंग की भी खबर है।
विज्ञापन

पढ़े लिखे उम्मीदवार ने मिलने से बढ़ी मुश्किल

जानकारी के मुताबिक तीन चरणों में हुए चुनाव में प्रदेश भर में पंच,सरपंच और पंचायत समिति सदस्यों को 1845 पद खाली रह गए हैं।

पहले चरण में 563, दूसरे में 833 और तीसरे चरण में 449 सीटों पर चुनाव नहीं हो पाए। इनमें कहीं पढ़ा लिखा उम्मीदवार नहीं मिला तो कहीं लोगों पर बिजली और बैंक का कर्जा बकाया था।

ऐसे में इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाए। चुनाव आयोग के अनुसार रिक्त पदों पर मतदान की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें