सीओ एसटीएफ ने बताया कि दीपक बावरिया और प्रदीप बावरिया के पिता भी जेल जा चुके हैं। दीपक के पिता रामप्रसाद और प्रदीप के पिता फूल सिंह डकैती के मामले में बुलंदशहर और अलीगढ़ जेल में सजा काट चुके हैं। दोनों ने बुलंदशहर के नरौरा, गुलावठी, डिबई समेत मेरठ, हापुड़ व अलीगढ़ जनपदों के गांवों में डकैती की कई वारदात को अंजाम दिया था। रामप्रसाद व फूलसिंह के बूढ़े होने के बाद उनके बच्चों ने परिवार को संभालने के साथ ही वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
फेरी लगाने के बहाने अंजाम देते थे डकैती
एसटीएफ के मुताबिक डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए ये लोग पहले गांवों में जाकर फेरी लगाने के बहाने रेकी करते हैं। जिसके बाद रात के अंधेरे में जाकर वारदात को अंजाम देकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं।