फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की प्रताड़ना से छोड़ा था घर, पुलिस ने एक साल बाद खोजा

Fri, 29 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान मुहिम के तहत नोएडा पुलिस की टीम ने गोरखपुर से एक ऐसे किशोर को उसके परिजनों से मिला दिया जो सौतेली मां की प्रताड़ना से घर छोड़ कर भाग गया था। 
विज्ञापन


रमेश (13) (परिवर्तित नाम) विजयनगर गाजियाबाद में अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता है। उसकी सौतेली मां उसे हमेशा मारती थी जिससे एक दिन वह घर छोड़ कर गुस्से में रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया।

रमेश ट्रेन में बैठा और सीधा गोरखपुर पहुंच गया। वहां स्टेशन पर उसे शेल्टर होम के लोग मिल गए और एक साल तक वह वहीं शेल्टर होम में था। नोएडा पुलिस बच्चों को तलाशने गोरखपुर पहुंची तो वहां उसने पूरी कहानी पुलिस टीम को बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने वेरीफिकेशन किया, उसके पिता से संपर्क कर रमेश को उनसे मिला दिया गया। वहीं बदायूं से गायब एक बच्चे को भी पुलिस ने गोरखपुर से बरामद किया। साथ ही दो बच्चों को अलीगढ़ और बरेली से बरामद किया।

‘अब तक कुल 185 बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों से मिलवा दिया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खोज कर उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। - विश्वजीत श्रीवास्तव, एसपी क्राइम
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें